Guru Nanak Jayanti 2023 क्या सोमवार को बंद रहेंगे बैंक,गुरु नानक जयंती 2023 शुभकामनाएं

Bolte Chitra
0
Join WhatsApp group Join Now
Join Telegram group Join Now


Guru Nanak Jayanti 2023

guru teg bahadur jayanti 2023: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि बहुत ही खास होती है और इसे कार्तिक पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा है और यह दिन एक अन्य वजह से भी बहुत महत्वपूर्ण होता है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही गुरु नानक देव जयंती मनाई जाती है और सिख समुदाय के लिए यह एक बहुत बड़ा पर्व होता है. (Gurpurab 2023) सिख समुदाय में गुरु नानक देव जयंती को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है| इस दिन गुरुदारों में भजन-कीर्तन होते हैं और गुरुग्रंथ साहिब का पाठ किया जाता है|


(toc)


आइए जानते हैं इस साल कब मनाई जाएगी गुरु नानक देव जयंती और इसे प्रकाश पर्व क्यों कहा जाता है?Bank Holiday कई त्योहार के मौके पर देश के बैंक बंद रहते हैं। इसके अलावा रविवार दूसरे-चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते है। ऐसे में अगले हफ्ते रविवार और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहता है। आपको जब भी बैंक जाना होता है तो आपको एक बार बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक करना चाहिए। चेक करें कि अगले हफ्ते आपके शहर में कब-कब बैंक बंद रहेगा।


Guru Nanak Jayanti 2023

Guru Nanak Jayanti 2023: गुरु नानक जयंती सिख समुदाय के लिए महत्वपूर्ण त्योहार है. कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष कि पूर्णिमा तिथि पर गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था. इसलिए यह पर्व गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है.  गुरु नानक देव की जयंती को गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है. इस दिन गुरुद्वारों को खूब सजाया जाता है और रोशनी करके प्रकाशोत्‍सव मनाया जाता है| इस साल कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर को है, इसलिए 27 नवंबर को ही सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी जयंती मनाई जाएगी.  इस लेख में जानते हैं कि  गुरुनानक देव कौन थे और कैसे इनकी जयंती मनाई जाती है|


सिखों के पहले गुरू गुरूनानक देव जी ने इक ओंकार का नारा दिया था. जिसका अर्थ है ईश्वर एक है. इक ओंकार सिख धर्म के मूल दर्शन का प्रतीक है, जिसका अर्थ है ‘परम शक्ति एक ही है’.उन्होंने अपने पूरे जीवन में मानवता, समृद्धि और सामाजिक न्याय की निस्वार्थ सेवा का प्रचार किया. इसके साथ ही यह भी माना जाता है कि गुरु नानक देव जी ने ही लंगर की प्रथा भी शुरू की थी|


गुरु नानक देव जयंती 2023 डेट

गुरु नानक देव जयंती कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानि कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है. पंचांग के अनुसार इस साल यह तिथि 27 नवंबर 2023 को है और इसी दिन गुरु नानक देव जयंती मनाई जाएगी.


गुरु नानक देव जयंती का महत्व

गुरु नानक देव जी का जन्‍म 15 अप्रैल 1469 को पंजाब प्रांत तलवंडी नामक स्थान पर हुआ था. जो कि आज पाकिस्तान में है और सिख समुदाय के लिए लोगों के लिए यह स्थान पूजनीय है. अब इस स्थान पर ननकाना साहिब गुरुद्वारा है. हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक महीने की पूर्णिमा के दिन उनका जन्‍मदिन होता है. इसलिए इसे प्रकाश पर्व भी कहा जाता है.


गुरु नानक देव का 16 साल की उम्र में ही विवाह हो गया था लेकिन पुत्रों के जन्म के बाद वह अपने साथियों के साथ तीर्थ यात्रा पर निकल गए. उन्होंने भारत समेत अफगानिस्तान, फारस और अरब के कई देशों की यात्रा की थी. गुरु नानक देव ने दुनियाभर के कई हिस्सों की यात्रा करते हुए जीवन व्यतीत किया. इसके बाद करतारपुर में देह त्याग दिया. इसलिए पाकिस्तान में मौजूद करतारपुर साहिब का विशेष महत्व है. गुरु नानक देव जी ने समाज को एकता में बांधने और जाति-धर्म के भेदभाव को मिटाने के लिए कई उपदेश दिए|


इन राज्यों के बैंक बंद रहेंगे

कार्तिक पूर्णिमा को गुरु नानक जयंती पर्व मनाया जाता है। ऐसे में कई राज्यों में बैंक हॉलिडे बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार 27 नवंबर 2023 को अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, लखनऊ, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।


30 नवंबर को भी बैंक रहेंगे बंद

30 नवंबर, 2023 को कनकदास जयंती और तेलंगाना के बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा विधानसभा चुनाव की वजह से बेंगलुरु और हैदराबाद (तेलंगाना) के बैंकों की भी छुट्टी रहेगी। अगर आपको बैंक से जुड़े जरूरी काम के लिए बैंक जाने वाले हैं तो आपको एक बार राज्य के हिसाब से अपने बैंक हॉलिडे लिस्ट को जरूर चेक करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


इस तरह मनाई जाता है यह खास दिन

गुरु नानक जयंती केवल एक दिन के लिए नहीं बल्कि यह पर्व तीन दिन चलता है। जिसमें गुरुद्वारों में अखंड पाठ का आयोजन किया जाता है। इस दौरान सिख समुदाय की आध्यात्मिक पुस्तक अर्थात श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का लगातार 48 घंटे तक पाठ किया जाता है। गुरु नानक के जन्मदिन से एक दिन पहले नगर कीर्तन जुलूस निकाला जाता है।


इस दौरान सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब को पालकी में ले जाया जाता है। इस पर्व के दौरान लोग सुबह-सुबह आसा-दी-वार गाते हैं। दोपहर में लंगर तैयार की व्यवस्था की जाती है, जिसमें जरूरतमंदों को खाना खिलाया जाता है। इस तरह दूसरों की सेवा द्वारा ही गुरु नानक जयंती का पर्व मनाया जाता है।


गुरु नानक जयंती के शुभकामना संदेश | Guru Nanak Jayanti Wishes

वाहे गुरु जी का खालसा वह गुरु जी की फतेह

जो बोले सो निहाल, सत श्रीअकाल.

गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं ! 


वाहे गुरु आप पर अपनी कृपा बरसाएं

आपको और आपके परिवार को सुखी रखें.

गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं ! 



जो मांगो वो मिल जाए

गुरु जी आप पर मेहर बरसाएं.

गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं ! 


गुरु नानक जयंती 2023 शुभकामनाएं

  • यह गुरुपर्व 2023 आपके और आपके परिवार के लिए खुशियाँ और खुशियाँ लेकर आए! गुरुपर्व की शुभकामनाएँ!
  • गुरु नानक देव जी आपको अपने सभी सपनों को हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करें, आपको शांति का आशीर्वाद दें और आपको शाश्वत खुशी और आनंद प्रदान करें। गुरुपर्व की शुभकामनाएँ!
  • गुरु नानक जी जीवन भर आपका समर्थन और मार्गदर्शन करते रहें। गुरुपर्व की शुभकामनाएँ!
  • गुरु नानक देव जी की आध्यात्मिक शिक्षाएँ आपको प्रबुद्ध करें, और आप जो चाहें वह प्राप्त करें। गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएँ!
  • गुरु नानक जी की पवित्र शिक्षाएँ आपको जीवन में सही मार्ग पर ले जाएँ। गुरूपुरब की हार्दिक शुभकामनाएँ!
  • नानक जी आपके मार्गदर्शक बनें! वह सदैव आप पर अपना आशीर्वाद बनाये रखें। मैं आपको गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं देता हूं!
  • भगवान गुरु नानक आपको जीवन में अपनी आशाओं और आकांक्षाओं को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करें और आपको हमेशा शांति और शांति बनाए रखने में मदद करें। मैं आपको और आपके परिवार को गुरुपर्व 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं!


Join WhatsApp group Join Now
Join Telegram group Join Now

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !